फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: होटल में विवाद के बाद दो पक्ष भिड़े, एक युवक घायल, भगदड़ मची, फायरिंग के आरोपियों की तलाश

Sat, 26 Apr 2025 10:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश की। इधर, पुलिस ने दो युवकों का चालान शांति भंग में किया है।
विज्ञापन
फायरिंग करने वाले युवकों को तलाश रही पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में आगरा रोड स्थित एक होटल में दो पक्षों में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों में गिजरौली के निकट फिर भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट होने के साथ फायरिंग हुई, जिससे भगदड़ मच गई। 

विज्ञापन


25 अप्रैल देर रात हुए दो पक्षों के इस विवाद के दौरान एक युवक को चोंटें आई हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मारपीट करने वाले युवक फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल युवक का उपचार कराया है। फायरिंग की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश की। इधर, पुलिस ने दो युवकों का चालान शांति भंग में किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें