फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो नई एसी बसें मिलीं, जल्द तय होगा रूट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच रोडवेज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हाथरस डिपो को परिवहन निगम की ओर से दो और एसी बसें आवंटित की गई हैं। नई बसों के मिलने से अब यात्रियों को अधिक रूटों पर वातानुकूलित सफर की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन





हाथरस डिपो के पास पहले से दो एसी बसें उपलब्ध हैं, जिनका संचालन नियमित रूप से देहरादून मार्ग पर किया जा रहा है। अब दो नई बसों के शामिल होने से डिपो के पास कुल चार एसी बसें हो जाएंगी। परिवहन निगम जल्द ही इन नई बसों के संचालन के लिए उपयुक्त मार्ग तय करेगा। गर्मी के मौसम में यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए एसी बसों की संख्या बढ़ाई गई है।



यात्रियों का कहना है कि बढ़ती गर्मी में एसी बसें सफर को सुविधाजनक बना रही हैं। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो रही है। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने बताया कि बसों की तकनीकी जांच और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही उनके रूट निर्धारित कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें