फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी हत्याकांड: हत्या में शामिल दो और इनामी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगीं गोलियां

Thu, 19 Feb 2026 01:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सैन्यकर्मी अखिलेश की गत पांच फरवरी हाथरस कोर्ट में तारीख कर लौटते समय सादाबाद में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। घटना में दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इनमें से सात लोगों अब तक जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के थाना सादाबाद पुलिस ने सैन्यकर्मी अखिलेश की हत्या में शामिल दो और इनामी आरोपियों को 18 फरवरी सुबह पांच बजे हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बाएं पैर में पुलिस की गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपी इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विक्रम उर्फ विक्की के गिरोह के सदस्य है और इन्होंने भी अखिलेश पर गोलियां दागी थीं।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ हकला महावतपुर और भोला उर्फ भोलू उर्फ विष्णु समदपुर, सादाबाद का रहने वाला है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि 18 फरवरी तड़के खबर मिली कि ये दोनों भागने की फिराक में है। सलेमपुर बंबा पर पुलिस ने घेरा तो इन्होंने फायर कर कर दिया, जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेश किया और जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अब इस मामले में नौ हत्यारोपी जेल जा चुके हैं। दसवां आरोपी गांव समदपुर निवासी गब्बर अभी तक फरार है।

सैन्यकर्मी अखिलेश की गत पांच फरवरी हाथरस कोर्ट में तारीख कर लौटते समय सादाबाद में गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। घटना में दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इनमें से सात लोगों अब तक जेल जा चुके हैं। सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ में हेमंत को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र में है विक्की गिरोह का आतंक
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिछले कई साल से विक्रम उर्फ विक्की और उसके गिरोह के सदस्यों की दहशत है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अंकित और भोलू भी उसके साथी हैं और दोनों पर गिरोहबंद अधिनियम में कार्रवाई हो चुकी है।

भोलू पर वर्ष 2016 से अब तक पांच व अंकित पर 2020 से अब तक छह मामले दर्ज हो चुके हैं। अधिकतर मामले मारपीट, चौथ मांगने व जानलेवा हमले के हैं, जिनमें पूरा गिरोह शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना विक्रम उर्फ विक्की उर्फ भिक्को है। कमलकांत गौतम उर्फ केके, गोलू, हिमांशु चौधरी, विष्णु कुमार उर्फ भोलू निवासी महावतपुर, अंकित उर्फ हकला सदस्य हैं। तत्काली एसएचओ सादाबाद लोकेश सिंह भाटी ने इन पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत तीन जून 2023 को कार्रवाई की थी। 

चौथ न देने पर व्यापारी पर किया था हमला
इसी गिरोह ने सादाबाद के मिष्ठान कारोबारी से चौथ मांगी थी। चौथ न मिलने पर 25 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े उन पर जानलेवा हमला किया था। फायरिंग वे बाल-बाल बचे थे। इस प्रकरण में भी जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना में गिरोह के सरगना विक्रम के साथ भोलू व अंकित शामिल थे।

अखिलेश हत्याकांड में अब तक का घटनाक्रम 
  • 05 फरवरी : कोर्ट से लौटे रहे सैन्यकर्मी अखिलेश की हत्या।
  • 07 फरवरी : पहली गिरफ्तारी, पुलिस ने बॉबी उर्फ विशाल व राजा उर्फ राहुल को भेजा जेल।
  • 09 फरवरी : मृतक की पत्नी निधि मुख्यमंत्री से मिलीं, इसी दिन नाटकीय ढंग से कमलकांत उर्फ केके व विक्रम उर्फ विक्को की कुरुक्षेत्र में गिरफ्तारी।
  • 10 फरवरी : सादाबाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी हटाए, आरोपियों पर इनाम घोषित।
  • 16 फरवरी : पुलिस की पहली मुठभेड़, अभियुक्त हेमंत को लगी गोली।
  • 17 फरवरी : मुख्य आरोपी विक्रम के पिता रमेश व चाचा जगवीर गिरफ्तार।
  • 18 फरवरी : इनामी बदमाश भोला और अंकित के पैरों में मारी गोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें