सादाबाद क्षेत्र में है विक्की गिरोह का आतंक
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिछले कई साल से विक्रम उर्फ विक्की और उसके गिरोह के सदस्यों की दहशत है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अंकित और भोलू भी उसके साथी हैं और दोनों पर गिरोहबंद अधिनियम में कार्रवाई हो चुकी है।
भोलू पर वर्ष 2016 से अब तक पांच व अंकित पर 2020 से अब तक छह मामले दर्ज हो चुके हैं। अधिकतर मामले मारपीट, चौथ मांगने व जानलेवा हमले के हैं, जिनमें पूरा गिरोह शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना विक्रम उर्फ विक्की उर्फ भिक्को है। कमलकांत गौतम उर्फ केके, गोलू, हिमांशु चौधरी, विष्णु कुमार उर्फ भोलू निवासी महावतपुर, अंकित उर्फ हकला सदस्य हैं। तत्काली एसएचओ सादाबाद लोकेश सिंह भाटी ने इन पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत तीन जून 2023 को कार्रवाई की थी।
चौथ न देने पर व्यापारी पर किया था हमला
इसी गिरोह ने सादाबाद के मिष्ठान कारोबारी से चौथ मांगी थी। चौथ न मिलने पर 25 फरवरी 2023 को दिनदहाड़े उन पर जानलेवा हमला किया था। फायरिंग वे बाल-बाल बचे थे। इस प्रकरण में भी जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। घटना में गिरोह के सरगना विक्रम के साथ भोलू व अंकित शामिल थे।
अखिलेश हत्याकांड में अब तक का घटनाक्रम
- 05 फरवरी : कोर्ट से लौटे रहे सैन्यकर्मी अखिलेश की हत्या।
- 07 फरवरी : पहली गिरफ्तारी, पुलिस ने बॉबी उर्फ विशाल व राजा उर्फ राहुल को भेजा जेल।
- 09 फरवरी : मृतक की पत्नी निधि मुख्यमंत्री से मिलीं, इसी दिन नाटकीय ढंग से कमलकांत उर्फ केके व विक्रम उर्फ विक्को की कुरुक्षेत्र में गिरफ्तारी।
- 10 फरवरी : सादाबाद थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी हटाए, आरोपियों पर इनाम घोषित।
- 16 फरवरी : पुलिस की पहली मुठभेड़, अभियुक्त हेमंत को लगी गोली।
- 17 फरवरी : मुख्य आरोपी विक्रम के पिता रमेश व चाचा जगवीर गिरफ्तार।
- 18 फरवरी : इनामी बदमाश भोला और अंकित के पैरों में मारी गोली।