फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन में दो और मुकदमे दर्ज

Wed, 15 Nov 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
election logo
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सदर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने बुधवार को फिर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए। इनमें एक मुकदमा निर्दलीय वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी और दूसरा मुकदमा अज्ञात बसपा नेताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल जेएस पंवार ने बताया कि नगर पालिका हाथरस के वार्ड संख्या आठ से निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनके द्वारा वार्ड में सार्वजनिक स्थलों पर अपनी चुनाव प्रचार सामग्री लगाकर प्रचार किया जा रहा था।

इसके अलावा शहर में कुछ सार्वजनिक स्थलों पर बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के समर्थन में चुनाव प्रचार सामग्री लगी पाई गई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बसपा समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों की पुलिस पूरी सख्ती से निगरानी कर रही है।
विज्ञापन


जहां भी जिस किसी प्रत्याशी के पक्ष में सार्वजनिक जगहों एवं किसी की बिना अनुमति के किसी मकान एवं प्रतिष्ठान पर कोई चुनाव प्रचार सामग्री पाई जाती है और संपत्ति स्वामी द्वारा इस पर ऐतराज किया जाता है तो इस प्रकार के मामलों में तत्काल प्रचार सामग्री लगाने वालों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें