पुलिस हिरासत में शाहित हत्याकांड के आरोपी
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
कपसिया के शाहिद हत्याकांड को लेकर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को अगसौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार ईद के दिन कोतवाली पुलिस को मानिकपुर गांव के बंबे में एक शव उतराता हुआ मिला था। शव की हालत देखकर लग रहा था कि युवक धारदार हथियारों के वार से हत्या की गई है। शव की पहचान गांव कपसिया निवासी शाहिद के रूप में हुई। हत्या के मूल में मृतक की पत्नी नाजमीन का पति के भाई के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई थी। पुलिस का कहना था कि दोनों ने शादी करने के इरादे से शाहिद की हत्या कराई है। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने मृतक की पत्नी नाजमीन को बांक सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
बुधवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में नामजद राशिम उर्फ पंक्षी पुत्र मौजी निवासी गांव कपसिया, हसमुद्दीन पुत्र म़ुख्त्यार अली निवासी एटा कासगंज रोड स्थित अगसौली चौराहे पर मिठाई की दुकान के पास छिपे हुए हैं और बाहर जाने की फिराक में हैं। सूचना पर कोतवाल प्रवेश राणा, एसआई प्रमोद कुमार, प्रेमनाथ यादव, अरविंद कुमार, विजय कुमार ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में चौथा नामजद आरिफ पुत्र हुुसैनी फरार चल रहा है।