फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के दो आरोपियों को पुलिस ने तमंचा सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में बाईपास रोड पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। इनके तीसरे साथी की पुलिस को तलाश है।
बाईपास पर इगलास रोड चौराहा के पास विकास की गुमटी (खोखे) के सामने 11 सितंबर को एक युवक पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर करते हुए मारपीट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने धारा 307/504 में दो नामजदों सहित एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसपी विक्रांतवीर ने प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को टीम बनाकर तत्काल अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को अभियुक्त शकील पुत्र अनवार व शाहरुख पुत्र इरफान निवासी नई बस्ती (नई दिल्ली) कोतवाली हाथरस गेट को अलीगढ़ रोड पर नहर पुल के पास से घटना में प्रयोग किए गए असलहा समेत गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के कब्जे से तमंचा व कारतूस और दूसरे के पास से छुरा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ चतर सिंह राजौरा, एसआई विपिन कुमार व राजेश कुमार, संतोष कुमार, जितेंद्र मलिक शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें