फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु के अवशेष ले जा रहे चालक सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पशुओं का अवशेष ले जा रहे युवक। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

पशुओं का अवशेष लेकर जा रहे मैक्स चालक को मोहल्ला अहीरान में लोगों ने पकड़ लिया। गाड़ी में पशुओं के अवशेष लदे थे जिसे देखकर कस्बा के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने विश्व हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनमोल गुप्ता की तहरीर के आधार पर मैक्स चालक सहित दो लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर रविवार को चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अहीरान में मैक्स गाड़ी ने एक कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मैक्स चालक को पकड़ लिया। गाड़ी में पशुओं के अवशेष देखकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सलमान पुत्र फरीद निवासी देहली गेट सराय मिया अलीगढ़ व गाड़ी चालक शाकिर पुत्र साबिर निवासी नौरंगाबाद पश्चिमी कोतवाली सिकंदराराऊ को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें