फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट मैच के दौरान हुई हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव गीगला में गत दिनों क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोतवाली सादाबाद पुलिस ने दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें पुलिस द्वारा जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीओ योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त भ्रमप्रकाश उर्फ ब्रह्मचारी पुत्र हरीशचंद्र निवासी गीगला और जीनू पुत्र जय किशोर निवासी मीतई थाना चंदपा हाथरस को जारऊ बंबा पुलिया हाथरस आगरा रोड से दबिश देकर पकड़ा गया है। इनके कब्जे से एक तमंचा और दो दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाली पर इनके खिलाफ धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मुकद्दमा कायम कराया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक अरुण कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें