नाई का नगला में धू-धूकर जलते लोडर वाहन।संवादनाई का नगला में धू-धूकर जलते लोडर वाहन।संवादनाई का
- फोटो : Samvad
सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला में विद्युत तार गिरने से दो लोडर वाहनों में आग लग गई। वाहनों में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
झूलते विद्युत तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। इसकी बानगी सदर कोतवाली क्षेत्र के नाई के नगला में देखने को मिली। यहां दो लोडर वाहन खड़े थे। अचानक दोनों वाहनों के ऊपर तार गिर गया, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ एकत्रित हो गई। लोग पानी आदि से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल फोन में रिकाॅर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।