फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख वाहन इस साल आ जाएंगे सुरक्षा के घेरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले के दो लाख वाहन इस साल सुरक्षा के घेरे में आ जाएगी। पांच चरणों में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लगाया जाएगा। वाहन स्वामियों को नंबर प्लेट को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह खुद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि पर पहुंचकर अपने वाहन पर प्लेट लगवा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने पहले वाहन स्वामियों को राहत दी थी कि अप्रैल तक नंबर प्लेट को लगवा लें। इससे वाहन स्वामियों ने राहत महसूस की। अब फिर से आदेश में बदलाव किया है। हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट के बिना कोई काम नहीं होगा। इसलिए वाहन स्वामी नंबर प्लेट की बुकिंग के लिए संबधित एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। वैसे यह वाहन स्वामी ऑनलाइन खुद भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस तरह होगी नंबर प्लेट की बुकिंग
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए वेबसाइट बुकमाई एचएसआरपी डॉट कॉम पर जाएं। वेबसाइट खुलने पर निजी और सार्वजनिक वाहन में एक विकल्प चुनें। इसके बाद वाहन पेट्रोल, डीजल, सीएनजी का विकल्प चुनें। इसके बाद वाहन की श्रेणी खुलेंगी। जैसे स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, ऑटो, भारी वाहन किसी को चुनें। दूसरा विकल्प खुलेगा वाहन की कंपनी के बारे में जानकारी देनी होगी। अगला क्लिक करने पर राज्य का विकल्प आएगा। इसे भरने पर डीलर को विकल्प दिखने लगेंगे।
डीलर का चुनाव करने के बाद वाहन संबंधी जानकारी भरनी होगी। इसमें पंजीयन संख्या, पंजीकरण की तारीख, इंजन नंबर, चेसिस नंबर, ईमेल आइडी, मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद एक विंडो खुलेगा। जिसमें वाहन मालिक का नाम पता और दूसरी जानकारी देनी होगी। वाहन की आरसी और आइडी प्रूफ भी अपलोड करना होगा। इसके बाद ओटीपी जनरेट होगा। फिर बुकिंग के टाइम और डेट का ऑप्शन दिखेगा। लास्ट में पेमेंट की प्रक्रिया का ऑप्शन आएगा।
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी प्लेट से होगी वाहन की सुरक्षा
इससे वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगेगी। इस प्लेट की मदद से डाटा जुटाने में मदद मिलेगी। इस नंबर प्लेट को बदलना भी मुश्किल होगा। प्लेट पर लेजर डिटेक्टर लगा है। जिससे वाहन की आसानी से पता लग जाएगी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन का इंजन नंबर, चेसिस नंबर, सहित तमाम जानकारियां डाटाबेस होंगी। वाहनों का सेट्रलाइज्ड रिकार्ड होगा। दुर्घटना के दौरान प्लेट की मदद से आसानी से जानकारी भी मिलेगी। ये प्लेट एक बार लगने के बाद नहीं निकलेगी। रात के अंधेर में ये नंबर आसानी से दिखाई दे सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें