फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: रेलवे ट्रैक पर हुए हादसों में दो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 13 Sep 2022 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। वहीं, मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर सोमवार को दो हादसे हुए। इसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। सिटी रेलवे स्टेशन नगर पालिका की चारदीवारी के पास ट्रेन की चपेट में आने से घायल युवक के शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी में अपनी बहन के यहां रहकर फिरोजाबाद के तारापुर निवासी पुरुषोत्तम (35) पुत्र ताराचंद्र फैक्टरी में काम करता था। सोमवार की सुबह वह घर से फैक्टरी जाने के लिए निकला लेकिन वहां पर नहीं गया। पुरुषोत्तम नगर पालिका के पीछे चारदीवारी के पास रेलवे ट्रैक पार करते वक्त ट्रेन की चपेट में आया।

जिससे वह बुुरी तरह से घायल हो गया। रेलवे पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे रेफर किया ही जा रहा था कि उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। यहां पर आए रुहेरी के लोगों ने उसकी शिनाख्त पुरुषोत्तम के रूप में की।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं, एक शव सिकंदराराऊ रोड एआरटीओ दफ्तर के निकट रेलवे ट्रैक पर मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। शव की शिनाख्त न होने के कारण उसे शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस में ही रखवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें