फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो कांवड़िये घायल

Fri, 02 Aug 2024 05:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे बुधवार रात करीब 12 बजे सोरों से ग्वालियर जा रहे कांवड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो कांवड़िये घायल हो गए। कांवड़ खंडित होने की वजह से कोतवाली पुलिस ने कांवड़ियों के दो अन्य साथियों को दोबारा वाहन से गंगा घाट भेज दिया।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जिला ग्वालियर के गांव नैना गढ़ निवासी मनोज (30) पुत्र कल्यान सिंह, डौली बघेल पुत्र आचरन सिंह, भीकम सिंह, उदयवीर सिंह सोरों गंगाघाट से नैनागढ़ के लिये दो कांवड़ लेकर जा रहे थे। बुधवार की रात को चारों ने कासगंज रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद जैसे ही यह कांवड़ लेकर आगे बढ़े तो सामने से आते अज्ञात वाहन ने मनोज तथा डौली में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े, उनकी कांवड़ खंडित हो गई। गश्त लगा रही पुलिस की गाड़ी दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। ट्रोमा सेंटर में दोनों का उपचार किया। सिर में चोट होने की वजह से दोनों को हाथरस के लिए रेफर कर दिया। इधर, कांवड़ खंडित हाेने से दुखी कांवड़ियों के साथी भीकम सिंह व उदयवीर सिंह को कोतवाली पुलिस ने गंगा घाट भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें