फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मनमानी से लगाए हैंडपंप, पाइप भी घटिया, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत में 14वें एवं 15वें राज्य वित्त आयोग से कुल 62 हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन इनको डीएम द्वारा तयशुदा स्थानों पर नहीं लगाया गया। इनके पाइप भी घटिया बताए जा रहे हैं। शासन स्तर तक इसकी शिकायत होने के बाद डीएम ने एसडीएम सादाबाद एवं अधिशासी अभियंता जल निगम की संयुक्त जांच टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन विपन वशिष्ठ ने इसकी शिकायत प्रमुख सचिव नगर विकास, मंडलायुक्त अलीगढ़ एवं डीएम हाथरस से की है।उन्होंने कहा कि यह हैंडपंप राज्य वित्त आयोग से वर्ष 2021 और 2022 में मंजूर हुए थे, वर्ष 2023 में लगाए गए। 14वें राज्य वित्त आयोग में 30 और 15वें 32 हैंडपंप मंजूर किए गए थे। एक हैंडपंप की लागत 65 से 70 हजार रुपये के करीब है। यह सभी वर्तमान चेयरमैन, ईओ, ठेकेदार एवं नगर पंचायत कर्मचारियों की मिलीभगत से अन्य स्थानों पर लगा दिए गए हैं। इनमें लगाए गए पाइप भी घटिया किस्म के हैं।
इसी शिकायत की जांच के लिए डीएम ने एसडीएम सादाबाद एवं अधिशासी अभियंता जल निगम की संयुक्त टीम गठित कर दी है। इधर, वर्तमान चेयरमैन शीला दिवाकर का कहना है कि किसी भी हैंडपंप में घटिया पाइप नहीं लगाए गए हैं। डीएम के द्वारा तयशुदा स्थानों पर ही हैंडपंपों को लगाया गया है। इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी गई है, वह जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें