फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अचानक बिगड़ी तबीयत, बुजुर्ग सहित दो की मौत

Mon, 27 May 2024 11:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाकर दवा दिलाई थी। 26 मई की शाम को अचानक उनकी घर पर तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

26 मई की देर शाम अचानक बुजुर्ग सहित दो व्यक्तियों की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नगला भोजा निवासी कालीचरन (80) पुत्र चुन्नीलाल की 26 मई की देर शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन परिजन उन्हें इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

दूसरी ओर अलीगढ़ जिले की इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव असरोई निवासी राजवीर सिंह (60) पुत्र रामस्वरूप की कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाकर दवा दिलाई थी। 26 मई की शाम को अचानक उनकी घर पर तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर गांव चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें