फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट की दावेदारी को लेकर भिड़े दो समुदायों के लोगों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के पत्थर वाली रोड स्थित एक प्लॉट पर दावेदारी को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के इगलास अड्डा पत्थर वाली रोड पर एक प्लॉट है। इस पर रविवार की दोपहर को एक पक्ष के लोग जेसीबी लेकर मिट्टी डालने पहुंच गए। इतने में ही दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पर आ गए। इस प्लॉट पर दोनों समुदायों के लोग अपनी-अपनी दावेदारी जताने लगे। इस कारण उनके बीच पहले कहासुनी हुई और फिर गाली-गलौज हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। यहां पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इन्हें थाने ले गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें