संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
सर्दी का प्रकोप लगातार जिंदगियां निगल रहा है। सर्दी से कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला सुनारान में गुरुवार की सुबह एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला सुनारान निवासी हरप्रसाद (70 वर्ष) पुत्र नाथूराम कई दिनों से भीषण सर्दी के चलते बीमार थे। परिवार वालों ने उनका काफी इलाज कराया, लेकिन गुरुवार की सुबह वह बिस्तर पर मृत मिले। सूचना पर तहसील कर्मियों ने मौके पर आकर जांच-पड़ताल कर ली है। इसी मोहल्ले की निवासी महादेवी पत्नी रामबाबू भी कई दिन से सर्दी के चलते बीमार चल रही थीं। उनकी भी गुरुवार की रात मौत हो गई। कस्बा पुरदिलनगर के लोगों ने शिकायत की कि ठंड के चलते नगर पंचायत ने कस्बे में अलाव जलवाने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की है। इससे कस्बे के लोगों में नाराजगी है।
मृतक हरप्रसाद का फाइल फोटो।- फोटो : SIKANDHRA RAHU