फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज व कल बैंकों में रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
केनरा बैक की मुख्य शाखा बुर्जवाला कुआं पर प्रदर्शन करते बैक कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने बुर्जवाला कुंआ स्थित केनरा बैंक पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं शुक्रवार व शनिवार को बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसे लेकर पूरे दिन बैंकों में काफी भीड़ भी रही।
बुर्ज वाला कुआं स्थित केनरा बैंक की शाखा पर बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर 20 प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना को समाप्त करने, पेंशन अदयतनीकरण, पारिवारिक पेंशन में सुधार, परिचालन लाभ के आधार पर कर्मचारी कल्याण कोष को आवंटन, बिना सीमा के सेवानिवृत्त लाभों पर आयकर से छूट, शाखाओं में कारोबार के समय, भोजनावकाश आदि का एक समान निर्धारण, अवकाश बैंक की शुरुआत, अधिकारियों के लिए निश्चित काम के घंटे एवं ठेका कर्मचारियों बिजनेस करेस्पोनडेंट्स के लिए समान काम के लिए समान वेतन जैसी मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए फोरम के जिला संयोजक बीएस जैन ने कहा कि संगठन की मांगों को लेकर आईबीए गंभीर नहीं है। अभी भी उसका रुख नकारात्मक है। 27 जनवरी को जब मुख्य श्रम आयुक्त ने वार्ता कर सहमति के लिए आईबीए के अधिकारियों और संगठन के पदाधिकारियों को बुलाया था, तब आईबीए ने अड़ियल रुख अपनाया और कहा कि पहले हड़ताल को टाले, फिर हम वार्ता के लिए बुलाएंगे, तब बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरम के पदाधिकारियों ने आईबीए के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। फोरम के पदाधिकारियों ने ठुकरा दिया। अब हड़ताल 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल होगी। एआईबीओए से संबद्ध संगठन आर्यावर्त बैंक अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री जीके शर्मा ने आईबीए के अड़ियल रुख की कड़े शब्दों में निंदा की और हड़ताल को सफल बनाने पर जोर दिया। प्रदर्शन करने वालों में राकेश कुमार वर्मा, आशीष प्रजापति, वीके शर्मा, ओंकार सिंह, यतेश गर्ग, ओम प्रकाश, सोनू, अमन कुमार, अनेक सिंह, राजेंद्र कुमार, रवि राकेश, शैलेंद्र कुमार, पूजा अग्रवाल, आंचल दीक्षित, रुचि सिंह, रितु वर्मा, हिमांशु दीक्षित, जितेंद्र सिंह, भानु प्रकाश, सुरेश, नन्नू मल, एके सिंह, राहुल राठौर, मुकेश जैन, अरविंद जैन, राजीव कुमार, सत्येंद्र कुमार, हुकुम सिंह एवं विजय दुबे आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें