फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः मुठभेड़ में दो पशु चोर दबोचे, कार व तमंचा बरामद

विज्ञापन
घायल बदमाश को इलाज के लिये ले जाती पुलिस। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
ईद को लेकर बकरे चोरी करने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे पशु चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। गोली लगने से घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कब्जे से कार, पांच हजार रुपये व तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों बदमाश पशु चोरी करने के लिए गैंग चलाते हैं। हाथरस अलीगढ़ सहित आसपास के जिलों में पशु चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

कोतवाल प्रवेश राना ने बताया कि रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार में सवार बदमाश बकरे चुराने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद सिकंदराराऊ, मुरसान पुलिस एवं एसओजी टीमें सक्रिय हो गई। पुलिस ने एक कार को गांव बरामई, हाथरस रोड ।पैंठ स्थल पर रोकने की कोशिश की। कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए कार को घेर लिया। गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य बदमाश कार छोड़कर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, कारतूस, कार व पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ करने पर उनकी पहचान संदीप पुत्र सतीश चंद्र निवासी गांव बेरी थाना कोतवाली कासगंज, रहीश पुत्र चांद खां निवासी गांव नदरई कासगंज के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि पशु चोरी करने के लिए गिरोह चलाते हैं। जनपद हाथरस तथा आसपास के जिलों मेें कई पशु चोरी के वारदातों का अंजाम भी दे चुके हैं। पशुओं को चोरी कर अलीगढ़ में बेच देते थे। ईद को लेकर बकरे चोरी करने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे थे। दोनों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल प्रवेश राना, मुरसान कोतवाल शिवकुमार शर्मा, एसआई प्रमोद कुमार शर्मा, घनेन्द्र शर्मा, रामनरेश, यतेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें