हाथरस डिपो में वर्तमान में बसों की कमी चल रही थी। पांच बसें नीलाम के लिए चली गई। अब होली के त्योहार पर हाथरस डिपो को दो नई बसें मिली है। इन बसों पर राजधानी सेवा लिखा हुआ है। यह बस लखनऊ के लिए चलेंगी।
होली के मौके पर हाथरस डिपो को दो नई बसेंं मिली हैं। अब डिपो के बेड़े में 73 बसें हो गई है। रविवार को लखनऊ चलने वाली बसों का सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक अंजुला माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। यह बस रात को दस बजे लखनऊ के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में बसों की कमी चल रही थी। पांच बसें नीलाम के लिए चली गई। अब होली के त्योहार पर हाथरस डिपो को दो नई बसें मिली है। इन बसों पर राजधानी सेवा लिखा हुआ है। यह बस लखनऊ के लिए चलेंगी।