सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
भैंस चोरी, जेबकटी के तीन आरोपी दबोचे
तीनों के पास से तमंचा-कारतूस हुए बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने दो भैंस चोर और एक जेबकतरे को तीन तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पुरदिलगनर के वार्ड गांव अजमतपुर अजगरा निवासी रहीशपाल के यहां से सोमवार की रात भैंस चोरी हई थी। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ दो लोग पकड़वाए। पकड़े गए काजीब पुत्र शहीद, पप्पू पुत्र इकराम निवासी कस्बा पुरदिलनगर के पास से तलाशी में दो तमंचे और कारतूस मिले।
इधर, मंगलवार की दोपहर को पंत चौराहे से रोडवेज बस से उतरते समय दो जेबकतरों ने गांव रामपुर चटोल निवासी राजेंद्र की जेब से पांच हजार रुपये पार कर दिए थे। राजेंद्र की बेटी ममता उसके साथ थी। उसने एक किमी दौड़कर एक जेबकतरे को पकड़ लिया। आरोपी विनोद पुत्र पेशकार निवासी अलीगंज की जेब से पुलिस को एक तमंचा, कारतूस और दो हजार रुपये नकद भी बरामद हुए। दूसरे जेबकतरे को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। तीनों का आर्म्स एक्ट 25 और चोरी में चालान किया गया है।