फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 36 घंटे बाद मथुरा में मिले घर छोड़कर गए दो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। पढ़ाई के दबाव में किशोरउम्र दो सगे भाई घर छोड़कर चले गए। 36 घंटे बाद पुलिस ने इन्हें मथुरा रेलवे स्टेशन पर इन्हें तलाश लिया और परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन




इस संबंध में 27 अक्तूबर को सासनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनकेदो बेटे घर से बिना बताए चले गए हैं। जाने से पहले उन्होंने लिखा था कि परिवार के पढ़ाई के दबाव से परेशान होकर वह घर छोड़ रहे हैं, कुछ महीने बाद वापस आएंगे।




पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने थाना प्रभारी सासनी और मिशन शक्ति की टीम को तलाश में लगाया। आसपास के गांवों, बस स्टैंड, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर खोजबीन की।
विज्ञापन



बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप, दूरदर्शन मथुरा और आकाशवाणी लखनऊ के माध्यम से भी प्रसारित कराई गईं।सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस सेल से प्राप्त तकनीकी इनपुट से पुलिस को सफलता मिली। दोनों किशोर मथुरा रेलवे स्टेशन पर मिल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें