फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: खिलौना कार के लिए मां ने डांटा, दोनों भाई साइकिलों से चल दिए दादा-दादी के पास, 40 किमी दूर जा पहुंचे

Sun, 18 Oct 2026 10:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दोनों भाइयों को कारों का खासा शौक है। पुलिस को उनके बैग की तलाशी के दौरान कई छोटी-छोटी खिलौना कारें भी मिलीं। बैग में कारों का मिलना उनके इस शौक को बयां कर रहा था।
विज्ञापन
दोनों भाईयों के साथ सिकंदराराऊ पुलिस - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खिलौने वाली कार खरीदने की बात पर मां ने डांटा तो दो मासूम भाई घर छोड़कर दादा-दादी के पास जाने के लिए निकल पड़े। 13 और सात साल के दोनों भाई साइकिलों पर स्कूल बैग टांगकर अलीगढ़ से 650 किमी दूर जौनपुर के सफर पर चल दिए। उन्हें न रास्ते की दूरी का अंदाजा था, न मुश्किलों का। बस मन में डर और दादा-दादी के पास पहुंचने की चाह थी।

विज्ञापन


अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र निवासी इंजीनियर अभिषेक मिश्रा और खुशबू मिश्रा के बेटे अभिनव कक्षा छह और अक्षत कक्षा तीन के छात्र हैं। शनिवार को घर में रखे कुछ रुपये नहीं मिलने और उनसे खिलौना कार खरीदने की बात पर मां ने दोनों को डांट दिया। बच्चों को डर था कि शाम को पिता घर आएंगे तो उन्हें भी डांट पड़ेगी। इसी डर में दोनों दोपहर करीब तीन बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर साइकिल लेकर निकल गए।

घंटों साइकिल चलाते हुए दोनों करीब 40 किमी दूर सिकंदराराऊ पहुंच गए। एटा-कानपुर हाईवे पर बच्चों को अकेले साइकिल चलाते देख एक ट्रक चालक ने पुलिस को सूचना दी। सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास दोनों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और थाने ले आई। पुलिस ने बच्चों को चाय-नाश्ता कराया और उनकी बात सुनकर माता-पिता को सूचना दी। रात करीब साढ़े नौ बजे पिता थाने पहुंचे और दोनों बच्चों को घर ले गए।
विज्ञापन


कारों के शौकीन हैं दोनों भाई
दोनों भाइयों को कारों का खासा शौक है। पुलिस को उनके बैग की तलाशी के दौरान कई छोटी-छोटी खिलौना कारें भी मिलीं। बैग में कारों का मिलना उनके इस शौक को बयां कर रहा था।
विज्ञापन


ईमानदारी नहीं भूले मासूम
साइकिल से जौनपुर जाने के दौरान बच्चों को रास्ते में एक मोबाइल मिला। बच्चों ने ईमानदारी दिखाते हुए इसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने लोकेशन के आधार पर एटा निवासी मोबाइल मालिक को बुलाकर फोन लौटा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें