क्षेत्र के गांव नगला कली निवासी अपने बहनोई के घर से शनिवार रात वापस लौट रहे स्कूटी सवार दो युवकों को सादाबाद-जलेसर मार्ग पर स्थित संत कार्ष्णी पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आगरा के प्रकाश नगर निवासी 20 वर्षीय रामू पुत्र विशंभर शर्मा शनिवार शाम अपने चचेरे भाई 20 वर्षीय आकाश पुत्र श्रीनाथ शर्मा के साथ गांव नगला कली में अपने बहनोई विष्णु शर्मा के यहां आए थे। वहां से रात लगभग 11 बजे दोनों ने स्कूटी पर सवार होकर गांव जाने के लिए निकल आए। सादाबाद-जलेसर मार्ग स्थित संत कार्ष्णी पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर, जब बहनोई ने यह जानने के लिए कॉल किया कि दोनों घर पहुंचे या नहीं तब उसे हादसे की जानकारी हुई। खबर पर बहनोई विष्णु, उसकी पत्नी मृतकों के परिजन के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। मृतक रामू की मां को आंखों से दिखाई नहीं देता है। पिता की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। भाई लोकेश शर्मा पुत्र विशंभर शर्मा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रामू का फाइल फोटो- फोटो : samvad