फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कार ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत

Sat, 24 Jun 2023 11:41 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सामने से आ रही कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सड़क दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौत हो  गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर शाम मथुरा रोड पर गांव टिकैत के निकट हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव पिपरामई के रहने वाले पिंकी पुत्र जगदीश प्रसाद, चंद्रवीर पुत्र कमल सिंह उर्फ कलुआ खरीदारी करने के लिए सादाबाद आए थे। शाम को वह खरीदारी कर बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। मथुरा रोड पर गांव टीकैत के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह दलबल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए।

घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी सादाबाद लाया गया। यहां चिकित्सकों ने 25 वर्षीय चंद्रवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर हालत में पिंकी को आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते में पिंकी ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। सड़क हादसे में युवकों की मौत से परिजन बेहद आहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें