फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सात कुण्टल गौमांस के साथ दो गिरफ्तार, दबोचे गए तस्करों ने बताया गाय को कैसे पकड़ कर काटते थे

Sat, 19 Aug 2023 05:54 PM IST
चमन शर्मा राकेश कुमार वार्ष्णेय, अमर उजाला, हाथरस

सार

आवारा घुम रही गायों को पकड़ कर उन्हें नशीला पावडर डाईजाम खिला देते है, जिससे वे नशे में हो जाती है। उन्हें रस्से से बांध कर काट देते हैं तथा मांस को  जगह-जगह बेच देते हैं।यह मांस भरगैन कासगंज की सड़क पर घूम रही आवारा गाय का है। इस मांस  को बेचने सीलमपुर दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
पकड़े गए गौमांस तस्कर - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरगैन कासगंज से स्कार्पियों कार में सात कुण्टल गौमांस दिल्ली ले जा रहे दो गौमांस तस्करों को कोतवाली पुलिस ने शनिवार की प्रात: अलीगढ़ रोड स्थित गांव बिलार के पास एनएच 91 पर गिरफ्तार कर लिया। तेज गति से कारण असंतुलित हो कार पलट गयी तथा उसमें भरा मांस सड़क पर फैल गया। कार से पुलिस ने छुरे, रस्से तथा नशीला पाउडर डायजेपाम बरामद किया। दोनों मांस तस्करों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सिकंदराराऊ कोतवाली को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव बिलार के पास पलटी स्कार्पियों कार में से मांस सड़क पर फैला पड़ा है। ग्रामीणों को अंदाज हो गया कि पीली रंगत लिये यह मांस निश्चित गाय का है। मांस ले जा रहे दोनों तस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये सुमित जाटव पुत्र सुनील निवासी रघुवीर एन्कलेव गाजियाबाद, परवेज तौमर पुत्र उम्मेद अली निवासी  शालीमार गार्डन गाजियाबाद ने बताया कि वे आवारा घुम रही गायों को पकड़ कर उन्हें नशीला पावडर डाईजाम खिला देते है, जिससे वे नशे में हो जाती है। उन्हें रस्से से बांध कर काट देते हैं तथा मांस को  जगह-जगह बेच देते हैं। 

यह मांस भरगैन कासगंज की सड़क पर घूम रही आवारा गाय का है। इस मांस  को बेचने सीलमपुर दिल्ली जा रहे थे। पुलिस ने कार से रस्से तथा बड़े-बड़े छ़ुरे बरामद किये हैं। प्रकरण को लेकर कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये तस्करों से व्यापक पूछताछ की गई है। इस गोरखधंधे में लिप्त अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों को विभिन्न धाराओं में  जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें