6- बाइक लूटकांड का खुलासा करते कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद राठी।
- फोटो : SADABAD
सादाबाद पुलिस ने 25 जुलाई को आगरा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लूटी गई बाइक की घटना का खुलासा सोमवार को कर दिया। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को दबोच कर जेल भेज दिया। दोनों शातिर पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
कोतवाली पर हुई प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राठी ने बताया कि 25 जुलाई को इकबाल पुत्र निशाद निवासी सीस्ता थाना सादाबाद दावत खाकर अपनी पत्नी नगमा के साथ बाइक पर वापस अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बंद पड़े लक्ष्मी रानी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उसकी बाइक नंबर यूपी 83 एसी 7596 को ले गए। 28 जुलाई को उनके निर्देशन में उपनिरीक्षक अनिल यादव बैरियर लगाकर जारऊ बंबा की पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तो सादाबाद की तरफ से आ रही सफेद रंग की बाइक अपाचे पर सवार दो लोगों को चेकिंग के लिए रोकने को इशार किया गया तो अपाचे सवारों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों ने अपना नाम विष्णु पुत्र लोचन सिंह व विजय पुत्र पप्पू निवासीगण बेदई सादाबाद बताया। उनके पास से तमंचा, दो दो कारतूस जिंदा 315 बोर बरामद हुए। अपाचे सफेद रंग की बाइक आगरा रोड पर पेट्रोल पंप से दो दिन पहले छीनी गई थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनमें अभियुक्त विष्णु ने पूर्व में ही अपने गांव के सियाराम चौहान की अपने परिजनों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।