हाथरस। यदि किसी लाभार्थी से पीएम आवास योजना के तहत आवास के आवेदन के कागज बनवाने के लिए दो-ढाई हजार रुपये लिए गए हैं, तो यह करप्शन की श्रेणी में नहीं आता, क्योंकि कागज पूरे कराने होते हैं। यह विवादित बयान बाल विकास एवं पोषण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने मोहल्ला रमनपुर में जन चौपाल के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान दिया।
प्रभारी मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी ने करप्शन के नाम पर रुपये लिए हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई और जांच हो रही है। मंत्री ने बताया कि संबंधित मामले में विधायक के अनुसार एफआईआर दर्ज हो चुकी है और जांच जारी है। मंत्री ने महिलाओं के साथ आयोजित चौपाल के दौरान क्षेत्र की समस्याएं सुनीं और सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।