फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए गैंगरेप के दो आरोपी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर उसके साथ गैंगरेप करने के मामले में बुधवार को मुरसान रोड की तरफ चौराहे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी डीके सिसौदिया ने बताया कि उन्होंने मय हमराह उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह व पुलिस फोर्स के साथ मुकदमा अपराध संख्या 238/2020 धारा 363, 366, 376 डी व धारा 3/4 पोक्सो एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्त रिहान पुत्र कपिल निवासी मोहल्ला पोखरवाला मस्जिद के पास कस्बा व थाना सादाबाद, आबिद पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला शीशधर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि 24 जून को कोतवाली पर एक व्यक्ति ने अपनी 15 साल की नाबालिग बेटी को रिहान द्वारा भगा ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें नामजद अभियुक्त रिहान पुत्र कपिल निवासी औलिया मस्जिद मोहल्ला पोखरवाला सादाबाद और विवेचना के दौरान अभियुक्त आबिद पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला शीशधर कस्बा व थाना सिकंदराराऊ का नाम प्रकाश में आया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आबिद और रिहान कहीं जाने के लिए मुरसान चौराहे के पास खड़े हैं। मौके पर पहुंचने पर यह दोनों जलेसर रोड की तरफ तेज कदमों से चलने लगे, लेकिन इन्हें घेरकर पुलिस बूथ के पास से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें