फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को दो-दो साल कैद की सजा

Fri, 07 Jul 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट/एफटीसी द्वितीय विनीत चौधरी के न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट के दो अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए दो-दो वर्ष के कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न देने पर दोषियों को अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन





अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सिकंदराराऊ में अशोक यादव पुत्र जयवीर सिंह निवासी जगदंबा होटल के पीछे थाना सिकंदराराऊ व शीलू उर्फ सुरेंद्र यादव पुत्र रामवीर सिंह निवासी ग्राम लालगढ़ी थाना सिकंदराराऊ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचनाधिकारी ने आरोपियों के विरूद्ध न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया।



मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट/अपर सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या – 02, विनीत चौधरी के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने अभियुक्तों अशोक यादव व शीलू उर्फ सुरेंद्र यादव को दोषी मानते हुए दो-दो वर्ष के कारावास और पांच-पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी एडीजीसी राम कुमार कौशिक ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन




*
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें