फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मनरेगा से होगा 75 उचित दर की दुकानों का निर्माण

Fri, 07 Jul 2023 01:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा योजना के अंतर्गत खाद्यान्न भंडारण संरचनाओं के निर्माण एवं उचित दर दुकानों के व्यवस्थापन की समीक्षा अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल ने की।
विज्ञापन




अपर जिलाधिकारी ने रिक्त दुकानों का नियमानुसार आवंटन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत उचित दर दुकानों के निर्माण के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित खंड विकास अधिकारी व उप जिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि चयन के निर्देश दिए।



बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने बताया कि मनरेगा के तहत प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक उचित दर दुकान का निर्माण एवं दिसंबर तक जनपद में मनरेगा के माध्यम से 75 उचित दर दुकानों का निर्माण कार्य कराया जाना है। बैठक में परियोजना निदेशक राजेश कुरील व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें