फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Wed, 22 May 2024 10:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अवैध खनन के मामले में पुलिस टीम ट्रैक्टर ट्रॉली व पट्टा मशीन को कब्जे में लेकर कोतवाली आ रही थी। तभी गांव नगला मनी में 50 से अधिक लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमले के दो आरोपी दबोचे - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के गांव नगला मनी में अवैध खनन रोकने गई पुलिस की टीम पर हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने अन्य कई आरोपियों के यहां भी दबिश दी, लेकिन इनके घर खाली मिले।

विज्ञापन


21 मई की सुबह पोरा चौकी प्रभारी ब्रजेश पांडे को सूचना मिली कि क्षेत्र के गांव नगला मनी में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर लेखपाल व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो खनन करने वाले लोग अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली व पट्टा मशीन को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस टीम इस ट्रैक्टर ट्रॉली व पट्टा मशीन को कब्जे में लेकर कोतवाली आ रही थी। तभी गांव नगला मनी में 50 से अधिक लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिए, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। भीड़ से पुलिस दल ने बमुश्किल जान बचाई थी। आरोपी पुलिस टीम से ट्रैक्टर ट्रॉली एवं पट्टा मशीन को छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिलाओं समेत 25 नामजद एवं 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई। 22 मई को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एटा रोड स्थित गांव जिमिसपुर के स्कूल के पास से नामजद आरोपी अवनीश कुमार पुत्र वीरेश, सुरेशचंद्र पुत्र महेंद्र सिंह निवासीगण गांव नगला मनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा एवं दो कारतूस बरामद कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें