थाना मुरसान पुलिस ने क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल व मोबाइल आदि लूट की घटनाओ के अभियोग में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से लूट में मिले रूपयें में से बचे 700 रुपये बरामद किए।
हाथरस के मुरसान क्षेत्र में तीन अलग-अलग जगहों पर लूट की वारदात के सिलसिले में दो आरोपियों को पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से लूटी गई रकम भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि 30 मार्च को शमीम खां पुत्र उलफत अली निवासी सादाबाद अपनी बाइक से सादाबाद के गांव रजगैला जा रहे थे। पीछे से दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी बाइक को छीनकर ले गए थे। एक अप्रैल को गांव खुटीपुरी के निकट मोपेड सवार खेम सिंह निवासी कजरौठी को आठ बदमाशों ने रोक लिया और उनसे एक हजार आठ सौ रुपये की नकदी व मोबाइल छीनकर ले गए थे।
तीसरी वारदात गांव गोलनगर के पास हुई थी। वारदातों में शामिल राजू पुत्र सोरन सिंह निवासी गांव घाटमपुर सादाबाद व संजय सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी ऊंचागांव सादाबाद को गिरफ्तार किया गया है। राजू के पास से लूटे हुए 700 रुपये बरामद हुए हैं।