कस्बा मुरसान के पैंठ फाटक व दुलारी चौकी के निकट सोमवार को मोटरसाइकिल के पुर्जाें की दुकानों पर टीवीएस कंपनी के अधिकारियों ने सोमवार की शाम को छापा मारा। कार्रवाई से पुर्जे बेचने वाले दुकानदारों में खलबली मच गई।
कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद करके भाग गए। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि मुरसान के पैंठ फाटक व दुलारी चौकी के पास दुकान से टीवीएस कंपनी का फर्जी लेवल लगाकर बेचे जा रहे मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
इनको सील कराके मुरसान कोतवाली में जमा कराया गया है। सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिल गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। संवाद