फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सासनी में लड़की को खींचने की कोशिश, विरोध पर किसान का हाथ काटा

Tue, 27 Jun 2017 12:37 AM IST
Try to pull the girl in the saasani, cut the farmer's hand against the protest
विज्ञापन
eve teasing
विज्ञापन
सासनी में लड़की को बदनीयती से खींचने का विरोध करने पर एक युवक ने छुरे से हमला कर किसान का हाथ काट दिया। मौके पर मौजूद किसान के भतीजे ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों और अन्य लोगों ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक लड़की को बाइक पर लेकर भाग गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियोें को कब्जे में लेकर घायल को पीएचसी भेजा, जहां हालत गंभीर देख किसान को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सासनी थाना क्षेत्र के गांव जिरौली निवासी बिजेंद्र सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि उनके छोटे भाई का बेटा देशराज सिंह पुत्र कन्हैया लाल अपने बाजरा के खेत में पानी लगा रहा था। वहीं फसल के पास दो लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां पर एक लड़का किसी लड़की को मुंह दबाकर लेकर आया और खेत की ओर खींचने लगा। इस पर वहां देशराज ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर आरोपियों में से एक युवक ने देशराज पर छुरे से हमला कर दिया। इसके चलते देशराज के दाहिने हाथ का पंजा काटकर अलग गिर गया। इससे वह बेहोश हो गया।

मौके पर देशराज का भतीजा आकाश मौजूद था, जिसने परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी। थोड़ी ही देर में परिजनों ने घेराबंदी पर दो आरोपियों को दबोच लिया, जबकि एक युवक बाइक पर लड़की को लेकर भाग गया। वहीं, परिजनों ने फोन पर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। घायल देशराज को पीएचसी सासनी भेजा गया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसओ सासनी दिनेश सिसौदिया का कहना है कि परिजनों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें