फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बाजरा से लदे ट्रकों ने लगाया जाम, राहगीर हुए परेशान

Tue, 15 Aug 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस किला स्टेशन से इस सीजन में बाजरा की पांचवीं रैक लादी गई है। स्टेशन पर खड़े मालगाड़ी के डिब्बों में ट्रैक्टर ट्राॅलियों और ट्रकों से सीधे माल का लदान किया जा रहा है। बाजरा से लदे इन वाहनों की तौल अलीगढ़ रोड मंडी समिति के निकट स्थित एक धर्म कांटे पर हो रही है। इस कारण अलीगढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित मंडी समिति के सामने बाजरा से लदे वाहनों की कतार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस से देश के कई राज्यों में बड़ी मात्रा में बाजरा जा रहा है। इसके लिए हाथरस किला स्टेशन से रैक का लदान हो रहा है। इस रैक में लगभग 26 सौ मीट्रिक टन बाजरा लादने के लिए ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


तौल के लिए यह वाहन अलीगढ़ रोड स्थित एक धर्मकांटे के पास लंबी कतार में खड़े हैं। पिछले दो दिन से इन वाहनों की कतार लगी है। इस कारण आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर जाम लग रहा है। जाम का खामियाजा यात्रियों के अलावा इस मार्ग पर बने स्कूल जाने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

हाथरस किला स्टेशन से इस सीजन में बाजरा की पांचवीं रैक लादी गई है। स्टेशन पर खड़े मालगाड़ी के डिब्बों में ट्रैक्टर ट्राॅलियों और ट्रकों से सीधे माल का लदान किया जा रहा है। बाजरा से लदे इन वाहनों की तौल अलीगढ़ रोड मंडी समिति के निकट स्थित एक धर्म कांटे पर हो रही है। इस कारण अलीगढ़ रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


इन वाहनों की वजह से अलीगढ़ रोड पर पिछले दो दिनों से जाम की स्थिति बनी हुई है। इसी रास्ते से होकर अलीगढ़ और आगरा की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें और अन्य यात्री वाहन निकलते हैं। लदे हुए वाहनों की कतार के कारण यह वाहन जाम में फंस रहे हैं। इसी मार्ग पर शहर के कई प्रमुख स्कूल भी हैं, इसलिए सुबह स्कूली बच्चों को लेकर जाने वाले वाहन भी जाम से दो-चार हो रहे हैं। बच्चों को स्कूल पहुंचने में देरी हो रही है।

आधा दर्जन स्कूलों के विद्यार्थियों ने झेली दिक्कत
शहर के अलीगढ़ रोड पर स्थित आधा दर्जन स्कूलों के बच्चों के लिए सोमवार सुबह स्कूल पहुंचना काफी दिक्कत बना रहा। अलीगढ़ रोड पर स्थित बीएलएस इंटरनेशनल, सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल, सीमेक्स इंटरनेशनल आदि स्कूलों के वाहन रेंग-रेंगकर चले। गर्मी में वाहनों के जाम में फंसने के कारण बच्चों का हाल बेहाल हो गया। कई अभिभावकों ने बच्चों को बसों से उतारकर दो पहिया वाहनों से स्कूल पहुंचाया। लौटते समय भी जाम के कारण बच्चे एक घंटा तक देरी के साथ घर पहुंचे।

एक ही धर्मकांटे से अनुबंध बड़ी समस्या
हाथरस किला स्टेशन पर बाजरा की रैक लादने के लिए आसपास के जिलों से भी बाजरा की खरीद की जा रही है, लेकिन तौल के लिए एक ही धर्मकांटे से अनुबंध किया जा रहा है। ऐसे में सभी ओर से वाहन एक ही जगह पर इकट्ठा होकर जाम लगा रहे हैं। पिछले साल तक आगरा रोड के एक धर्मकांटे पर तौल होने के चलते वहां जाम की स्थिति बनती थी।

दो दिन से अलीगढ़ रोड पर आवागमन दूभर हो रहा है। सुबह जाम में कई स्कूली वाहन फंसे हुए थे। अभिभावकों को बसों से बच्चों को उतारकर दो पहिया वाहनों से स्कूल पहुंचाना पड़ा है। इस तरह की अव्यवस्था से निपटने का इंतजाम होना चाहिए। -योगेंद्र सिंह, राहगीर

रविवार को भी सड़क पर दोनों ओर वाहन थे, लेकिन इतनी दिक्कत नहीं हुई थी। सोमवार को तो स्थिति बेहद खराब रही। जैसे आगरा रोड पर पहले आलू का जाम लगता था अब बाजरा का जाम लग रहा है। इस पर भी प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए। -इकबाल, राहगीर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें