फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गाय को बचाने के प्रयास में खाई में पलटा ट्रक, चालक-क्लीनर घायल, घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया

Thu, 17 Sep 2026 06:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रक चंदपा क्षेत्र के संटीकरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक बेकाबू होकर नीचे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
पलटा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदपा के संटीकरा मोड़ पर बुधवार देर रात सड़क पर अचानक आई एक गाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक और क्लीनर घायल हो गए। मौके पर गश्त कर रही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के थाना अतरौली के गांव कल्याणपुर रानी निवासी 50 वर्षीय हरिकेश सिंह (चालक) और 20 वर्षीय गौरव (क्लीनर) बुधवार रात करीब 11:30 बजे आगरा के शमशाबाद से ट्रक में खल लादकर डिबाई जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रक चंदपा क्षेत्र के संटीकरा मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक बेकाबू होकर नीचे खाई में जा गिरा।

गनीमत रही कि इस दौरान चंदपा पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी वहां से गुजर रही थी। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य करते हुए दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजा। ट्रक मालिक बनी सिंह निवासी अतरौली, अलीगढ़ भी रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी केशव दयाल का कहना है कि घायलों को मामूली चोट आई थी। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें