फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बुर्जुग को रौंदा , मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की ट्रक से कुचलकर मौत
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव सुल्तानपुर की ओर जाने वाले लिंक मार्ग तिहारे पर साइकिल से सड़क पार कर रहे एक बुुजुर्ग को जलेसर की ओर से आने वाले 22 टायरा ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को और ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी बुजुर्ग तिलक सिंह उम्र (88 वर्ष) पुत्र ब्रह्मजीत सिंह गांव से साइकिल पर रोजाना की भांति कस्बे के मां भद्रकाली मंदिर पर सत्संग सुनने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने साइकिल से सुल्तानपुर तिराहा पर सादाबाद जलेसर मार्ग को पार करने की कोशिश की तो जलेसर की ओर से आ रहे एक 22 टायरा ट्रक ने उनको रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बुजुर्ग को ट्रक के नीचे से निकला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र गोपीचंद्र ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही से ट्रक चलाने की तहरीर कोतवाली में दे दी है। खबर लिखने तक रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें