क्षेत्र के गांव हिदरामई में ट्रैक्टर-ट्रॉली में मंगलवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला घायल हो गई। ट्रॉली में करीब 12 ग्रामीण सवार थे।
कासगंज के थाना ढोलना के गांव दूधे नगला निवासी मानवती देवी अपने धेवते का छोचक लेकर ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में मंगलवार रात को बरला के गांव मोहकमपुर जा रही थीं। ट्रॉली में उनके साथ करीब 12 लोग सवार थे। गंगीरी क्षेत्र में गांव हिदरामई के पास एक ट्रक ने साइड से ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में मानवती देवी घायल हो गईं। उनके सिर में चोट लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने बताया है कि ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि दोनों पक्षों में शाम को फैसला हो गया।