फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खैर में जाम से निपटने के लिए मंडी में खोला तीसरा गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि उत्पादन मंडी समिति में धान की बंपर आवक से खैर में लगने वाले जाम से निपटने के लिए मंडी में तीसरा अस्थाई गेट खोला गया है। मंडी की दो दिन की बंदी में परिसर में अब तक एकत्रित किए गए धान को कंपनियों तक पहुंचा दिया गया है, जिससे परिसर साफ हो गया। मंडी में आज से धान की खरीद फिर शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा की मंडी में धान की खरीद शुरू होने के बाद से लगातार जाम की समस्या को देखते हुए खैर एसडीएम और मंडी सचिव ने मंगलवार और बुधवार का मंडी में अवकाश घोषित कर दिया था। ताकि मंडी में से माल लोड होकर कंपनियों तक जा सके। व्यापारियों ने बुधवार शाम 6:00 बजे तक मंडी से 99 प्रतिशत आने वाला धान लादकर ट्रकों में कंपनियों तक व्यापारियों ने पहुंचा दिया।
ट्रैक्टरों की आवाजाही की व्यवस्था अब यह रहेगी
मंडी में दो दिन की छुट्टी के बाद फिर जाम लगने के आसार बढ़े हुए हैं। इसी को देखते हुए एसडीएम खैर शिशिर कुमार सिंह ने मंडी परिसर के पीछे की तरफ एक अस्थाई गेट खुलवा दिया है जो नगोला और चमन नगरिया होता हुआ अलीगढ़-पलवल मार्ग पर मिलता है। गौमत की तरफ से आने वाले सभी धान के ट्रैक्टर डायवर्ट कर इसी गेट से मंडी में प्रवेश करेंगे। अन्य तरफ से आने वाले ट्रैक्टर एक नंबर गेट से प्रवेश करगे। ट्रैक्टर खाली होने के बाद में दो
विज्ञापन

नंबर गेट से निकासी करेंगे।
सरकारी खरीद कल से शुरू होगी
मंडी सचिव योगेंद्र सिंह ने बताया कि नवमी और दशहरा का अवकाश के कारण सरकारी क्रय केंद्र तीन सितंबर से खुलेंगे।कृषि उत्पादन मंडी समिति खैर में चार सरकारी कांटे खाद्य एवं रसद विभाग के प्रारंभ किये जा रहे हैं, जिनमें से दो कांटों पर बाजरा, एक पर मक्का और एक पर धान की खरीद होगी। धान के रेट सरकारी खरीद के 2369 रुपये, मक्का का मूल्य 2400 रुपये और बाजरा का मूल्य 2775 रुपये होगा।


छर्रा से 30 हजार क्विंटल धान कंपनियों को भेजा
छर्रा। कस्बा में मंडी में धान की आवक बढ़ने पर मंडी को दो दिन बंद करने के बाद आए हुए धान को कंपनियों तक पहुंचाना तेजी से जा रहा है। बुधवार को करीब 30 हजार क्विंटल धान को बाहर भेजा जा चुका है। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि मंडी की बंदी की घोषणा के बाद से धान को लोडकर लगातार कंपनियों तक भेजा जा रहा है। मंडी में करीब 35 हजार क्विंटल धान अभी भी है, जिसे बृहस्पतिवार तक कंपनियों को भेज दिया जाएगा, तीन अक्तूबर की सुबह से फिर धान की खरीद शुुरू की जाएगी, इसी दिन से सरकारी क्रय केंद्र भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें