फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने खंभा तोड़ा, 22 गांवों की बिजली ठप

विज्ञापन
शहर के हलवाई खाना में बीच बाजार टूट कर गिरा बिजली का खंभा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अयोध्या में बुधवार को श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन की खुशी में एक तरफ जिलेभर के गांव दीपों से जगमग हो रहे थे तो जिले के 22 गांवों में बिजली ठप होने से पूरी रात अंधेरा पसरा रहा। गांव नगला शेखा के निकट ट्रक ने एक खंभे को टक्कर मार दी, जिससे 33 केवीए की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हसायन और महौ बिजलीघर से जुड़े गांवों में पूरी रात बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। शाम को बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जिन गांवों की बिजली ठप रही, उनमें पहाड़पुर, मितनपुर, नगला जायस, महौ, धौरपुर सहित 22 गांव शामिल हैं। गर्मी के इस मौसम में बिना बिजली के लोग चैन से सो भी नहीं जा सके। खेतों में सिंचाई का काम भी बाधित रहा। बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को पीने के पानी के संकट का सामना करना पड़ा। शाम को बिजली आपूर्ति सामान्य हुई, तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। एसडीओ डीके शर्मा का कहना है कि नगला शेखा के निकट 33 केवीए की लाइन के खंभे को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस कारण लाइन व खंभा क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें