फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाईवे पर ट्रक व बस की भिड़ंत, बस चालक की मौत

Fri, 31 Jul 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर पलटी बस।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात गांव कपूरा चौराहे पर अलीगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे में बस चालक कृष्णगोपाल (45) की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बांस कुंवरपुर निवासी कृष्ण गोपाल बस चालक थे। वह बस लेकर तीर्थ स्थल गए थे और रात को चंदपा में यात्रियों को छोड़कर देर रात खाली बस सासनी छोड़ने जा रहे थे। रात करीब 1:30 बजे कपूरा चौराहे के पास अलीगढ़ की तरफ से आ रहे ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और बस पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई।जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस व ट्रक चालक को बाहर निकाला तथा दाेनों को इमरजेंसी पहुंचाया। यहां बस चालक कृष्ण गोपाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ट्रक चालक मौरिस निवासी मुनिया सराय जिला संभल गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कृष्ण गोपाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल परिजनों या पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जेएन अस्थाना, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें