फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सता रहा जोड़ों का दर्द, मांसपेशियों में भी ऐंठन

Sat, 19 Sep 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव और बदलते तापमान के कारण जिले में वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बुखार से पीड़ित मरीजों में सबसे ज्यादा शिकायत मांसपेशियों में ऐंठन और जोड़ों के असहनीय दर्द की आ रही है। ओपीडी खुलने से पहले ही जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन


फिजिशियन डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि वायरल बुखार मरीजों को लंबे समय तक परेशान कर रहा है। सामान्य तौर पर वायरल के लक्षण पांच से आठ दिनों तक रहते हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि मरीजों का बुखार तो दो-तीन दिनों में उतर जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी मांसपेशियों में खिंचाव, ऐंठन, कमजोरी और जोड़ों का दर्द हफ्ते भर से अधिक समय तक बना रह रहा है।

शुक्रवार की सुबह से जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी तक कतारें दिखीं। इनमें बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। पूरे दिन में 2155 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। इनमें फिजिशियन व वरिष्ठ परामर्शदाता से परामर्श लेने 700 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


चिकित्सकों की सलाह : लापरवाही न बरतें

स्वयं दवा न लें : बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी एंटीबायोटिक या पेनकिलर (दर्द निवारक दवा) न खाएं।

खान-पान का रखें ध्यान : शरीर में पानी की कमी न होने दें। उबला हुआ पानी पीएं और सुपाच्य व पौष्टिक भोजन लें।

पर्याप्त आराम करें : बुखार उतरने के बाद भी शरीर को पूरा आराम दें, ताकि मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सके।

लक्षण दिखने पर जांच कराएं : यदि बुखार 3-4 दिनों से ज्यादा रहता है या दर्द असहनीय होता है, तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर खून की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें