फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रैक्टर का एक्सल टूटने से पलटी ट्रॉली, युवक घायल

Sat, 27 Jun 2026 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित तालाब ओवरब्रिज पर शुक्रवार की सुबह बाजरा की बोरियों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का अचानक एक्सल टूट गया, जिसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की बाउंड्रीवॉल से जा टकराया। दुर्घटना में ट्रॉली में बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव झींगुरा से बाजरा लादकर मंडी समिति की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रैक्टर तालाब ओवरब्रिज पर पहुंचा, अचानक उसका एक्सल टूट गया, जिससे चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा और वह सीधे ओवरब्रिज की बाउंड्री से जा टकराया। गनीमत यह रही कि ट्रैक्टर बाउंड्री को तोड़कर नीचे नहीं गिरा।
दुर्घटना के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार मनोज निवासी झींगुरा सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज को आनन-फानन जिला अस्पताल लाया गया। शुरुआती जांच में उनके हाथ में फ्रैक्चर की बात सामने आई है। व्यस्त समय में हुए इस हादसे के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। क्रेन और स्थानीय कर्मियों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और बिखरी हुई बाजरा की बोरियों को हाईवे से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें