आरोप है कि दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग की जा रही थी। जेठ, नदोई ने उनके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। ससुरालियों ने उनका गर्भपात करा दिया, मारपीट की।
फॉर्च्यूनर कार न मिलने पर पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पति-सास सहित पांच लोगों के खिलाफ महिला थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ निवासी महिला ने बताया कि कस्बे के ही युवक से उनकी शादी नवंबर 2020 में हुई थी। आरोप है कि दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग की जा रही थी। महिला ने बताया कि जेठ, नदोई ने उनके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया।
ससुरालियों ने उनका गर्भपात करा दिया, मारपीट की। जब वे मायके आकर रहने लगीं तो 25 सितंबर 2025 को घर आकर ससुरालियों ने मारपीट की। एसओ महिला थाना रितु तोमर ने बताया कि पति, सास, जेठ, ननद व बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।