बढ़ती गर्मी से बिजली का लोड बढ़ रहा है, जिसके कारण ट्रांसफॉर्मर गर्म होकर ट्रिप हो रहे हैं। अब बिजली विभाग को ठंडे पानी से ट्रांसफॉर्मर का तापमान कम करना पड़ रहा है।
अत्यधिक तापमान के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है, जिससे लोड बढ़ रहा है। इससे ट्रांसफॉर्मर ट्रिप हो रहे हैं। सासनी में विद्युत विभाग के कर्मचारी उन्हें ठंडा रखने का प्रयास कर रहे हैं। मुनेंद्र कुमार व अन्य कर्मचारी सबमर्सिबल पंपों से ट्रांसफॉर्मरों पर पानी डाल रहे हैं।
विज्ञापन
एक्सईएन अभिनव तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी से बिजली की मांग बढ़ी है। इससे ट्रांसफॉर्मरों पर अतिरिक्त लोड है, इसलिए कूलिंग आवश्यक है। ऐसे में समय-समय पर कूलिंग की व्यवस्था करना जरूरी हो गया है।