रधरपुर बंजारा समाज का बड़ा गांव है। गांव के पुरुष घर से बाहर रहकर विभिन्न वस्तुओं का व्यापार करते हैं। महिलाओं का कहना है कि रक्षाबंधन पर जैसे ही पुरुष पैसे कमाकर लाएंगे, वैसे ही बिल जमा करा दिया जाएगा।
हाथरस रोड स्थित बंजारा समाज के गांव गिरधपुर का ट्रांसफॉर्मर पिछले नौ दिन से फुंका पड़ा है। इससे करीब एक हजार की आबादी वाला यह गांव बिजली से वंचित है। नाराज ग्रामीणों ने इसे लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उपखंड अधिकारी आफताब आलम का कहना है कि पूरा गांव बिजली का बिल जमा नहीं करता। यहां ओवरलोडिंग से जल्दी-जल्दी ट्रांसफॉर्मर फुंक जाते हैं, फिर भी ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए 9 अगस्त को इसे बदलवा दिया जाएगा। बता दें कि गिरधरपुर बंजारा समाज का बड़ा गांव है। गांव के पुरुष घर से बाहर रहकर विभिन्न वस्तुओं का व्यापार करते हैं। महिलाओं का कहना है कि रक्षाबंधन पर जैसे ही पुरुष पैसे कमाकर लाएंगे, वैसे ही बिल जमा करा दिया जाएगा।