राया रोड स्थित एक बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। इसके बाद सादाबाद-जलेसर मार्ग पर चल रहे कोचिंग सेंटर पहुंची। यहां ताला लगा मिला। पर अंदर 50-60 बच्चे पढ़ रहे थे।
दिल्ली की घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम ने एसडीएम के नेतृत्व में 8 अगस्त को सादाबाद नगर में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर और पुस्तकालयों पर छापा मारा। कार्रवाई से कोचिंग सेंटर संचालकों में खलबली मच गई।
टीम ने पहले राया रोड स्थित एक बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। इसके बाद सादाबाद-जलेसर मार्ग पर चल रहे कोचिंग सेंटर पहुंची। यहां ताला लगा मिला। सेंटर संचालक से ताला खोलने के लिए कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। जब ताला तोड़ने के लिए कहा तो उसने ताला खोल दिया। कोचिंग में 50-60 बच्चे पढ़ रहे थे। संचालक कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। एसडीएम संजय कुमार का कहना है कि जिन दो सेंटरों पर छापा मारा गया था, उन्हें बंद करा दिया गया है।