फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेनें फुल तो अब बसों से महाकुंभ रवाना हो रहे श्रद्धालु

Tue, 18 Feb 2025 12:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण फिर एक बार रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ रही है। हाथरस डिपो से सोमवार को 10 और बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन

हाथरस से प्रयागराज के लिए लगातार श्रद्धालु रवाना हो रहे हैं। ट्रेनों में भीड़ के चलते अब फिर एक बार श्रद्धालुओं को बसों से सफर करना पड़ रहा है। हाथरस से नियमित रूप से चल रहीं तीन बसों में करीब 100 यात्री हर दिन महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण प्रशासन ने 10 और बसों की मांग की है। यह बसें हाथरस, आगरा व आगे के शहरों से यात्रियों को प्रयागराज लेकर पहुंच रही हैं। हाथरस डिपो की कुल 84 में से 28 बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है। एआरएम इरफान अहमद ने बताया कि प्रयागराज में आवश्यकता के चलते अब बसों को मंगाया गया है। हाथरस से भी अच्छी संख्या में यात्री महाकुंभ के लिए रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें