मालगाड़ी की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई बाइक को देखते लोग।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
स्थानीय तालाब रेलवे क्रासिंग पर रविवार की रात्रि साढ़े 9 बजे के लगभग एक मालगाड़ी ने बाइक के परखच्चे उड़ा दिए। कुछ समय के लिए ट्रेन भी वहां खड़ी हो गई। कासगंज से मथुरा जा रही एक मालगाड़ी जब तालाब चौराहे से होकर गुजर रही थी तो इससे पहले एक बाइक चालक ने बंद रेलवे क्रासिंग के नीचे से बाइक निकाल कर ट्रेक पार करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान वह मालगाड़ी की गति का अनुमान नहीं लगा पाया। जैसे ही मालगाड़ी निकट आ गई। यह युवक अपनी बाइक छोड़कर दूसरी ओर हट गया लेकिन रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी ने बाइक के परखच्चे उड़ा दिए और इसे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ देर के लिए मालगाड़ी भी रुक गई। वहां भीड़ जमा हो गई। बाद में मालगाड़ी वहां से रवाना हो गई।